दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Nov-2025 09:51 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार अब नौकरी पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विभागों से रिक्तियां मांगी है। सहकारिता विभाग में 1089 पदों पर बहाली होगी। इसकी सूचना आयोग को भेज दी गयी है। बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया।
बिहार में विभिन्न विभागों से पदों की रिक्तियां मांगी गयी है। सहकारिता विभाग में कुल 1089 पद खाली है जिस पर बहाली होगी। इन पदों की अधियाचना संबंधित सूचना आयोग को भेज दी गई है। 31 सहायक निबंधक, 4 जिला अंकेक्षण पदाधिकारी और सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 502 पदों की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी गयी है। इसके अलावे अंकेक्षक के 198 पदों, आशुलिपिक के 7 पदों, निम्नवर्गीय लिपिक के 257 पदों एवं कार्यालय परिचारी के 90 पदों की अधियाचना बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गई है।