ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..विभिन्न विभागों में 4872 नए पद हुए स्वीकृत..होगी नई नियुक्ति, जानें....

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। विभिन्न विभागों में हजारों पदों का सृजन किया गया है, जिसमें शिक्षा, नगर विकास, समाज कल्याण, और स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग शामिल हैं। जानें पूरी जानकारी।

03-Jun-2025 12:23 PM

By Viveka Nand

Bihar Cabinet Meeting:  नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में हजारों नए पद सृजित किए गए हैं. ग्रामीण विकास विभाग में जीविका निधि साख सहकारी संघ पटना में प्रतिनियुक्ति/ संविदा के आधार पर कुल 653 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है .

समाज कल्याण विभाग के अधीन महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत मुख्यालय, जिला, अनुमंडल स्तर पर कुल 390 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग के अंतर्गत भू संपदा पदाधिकारी के दो एवं सहायक भू संपदा पदाधिकारी के 38 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है . सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (वेतन स्तर 5) के 935 पद एवं शिक्षा विकास पदाधिकारी (वेतन स्तर-6) के 568 पद, कुल 1503 पदों की सृजन की स्वीकृति दी गई है .

नगर विकास विभाग में राज्य के प्रत्येक जिला में एक जिला योजना क्षेत्र प्राधिकार का कार्यालय गठन करने एवं उन कार्यालयों को सौंपे गए कार्यों एवं दायित्व के निर्वहन के लिए 112 करोड़ 5 लाख 74000 की वार्षिक लागत व्यय पर विभिन्न प्रकार के 1350 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है . बिहार लोक सेवा आयोग के अधीन आशुलिपिक के 15 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है . बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न कोटि के 818 पद तथा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में कुल 63 पदों की सृजन की स्वीकृति दी गई है .

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में 3 करोड़ 7 लाख 86 हजार की वार्षिक वित्तीय व्यय पर पांच नए प्रशाखा का सृजन, सचिवालय सेवा के अवर सचिव का एक पद तथा पदाधिकारी के पांच पद, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 22 पद यानी कुल 28 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है . पथ निर्माण विभाग के अधीन भू संपदा पदाधिकारी के एक पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है . राज्यपाल सचिवालय के लिए चालक का दो पद सृजित किया गया है.