सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 07:41 AM
By First Bihar
Bihar Budget Session 2025 : सिवान सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी के पूछे गए सवाल का मंत्री हरि मांझी द्वारा सटीक जवाब नहीं दिए जाने पर हुई सरकार की किरकिरी को देखते हुए अब सभी मंत्री पूरी तैयारी के साथ सदन आएंगे। बुधवार को विधान परिषद और गुरूवार को विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाने हैं। इसको देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा और विधान परिषद में विभाग से संबंधित लंबित प्रश्नों की जानकारी ली।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से उत्तर सामग्री तैयार करने का निर्देश भी दिया। राजस्व मंत्री ने जिलों से समाहर्ता स्तर से आए प्रतिवेदनों पर विस्तार से चर्चा की। उनमें दिख रही कमियों पर चर्चा हुई, जवाब अगर स्पष्ट नहीं है तो पूरक प्रश्नों का जवाब देने और अपने जवाब के साथ साक्ष्य संलग्न कर विभाग में भेजने का निर्देश दिया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पास विधानसभा के सदस्यों द्वारा पूछे गए करीब 70 प्रश्न अबतक प्राप्त हो चुके हैं।
जबकि विधान परिषद से संबंधित 24 प्रश्नों के जवाब दिए जाने हैं। विधान परिषद में पूछे गए प्रश्नों में 5 तारांकित, 3 अल्पसूचित और 1 ध्यानाकर्षण प्रश्न हैं। दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा जो प्रश्न पूछे गए हैं उनमें सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त और अभियान बसेरा से संबंधित सवाल मुख्य रूप से शामिल हैं।
अभियान ऑपरेशन बसेरा-2 के तहत सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन लोगों को 5 डिसमिल तक वास की भूमि सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाती है। बता दें कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगा। एक माह तक चलने वाले इस सत्र में आमतौर पर बड़ी संख्या में सदस्यों द्वारा विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। मंत्री ने कहा कि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा विधानमंडल में लोकहित से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का जवाब पूरी गंभीरता और जवाबदेही से देंगे। जवाब में पूरी स्पष्टता रहेगी ताकि सदस्यों को पूरी जानकारी मिल सके। जवाब तथ्यों पर आधारित होंगे।