सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 08:18 AM
By First Bihar
Bihar Budget : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र के चौथे दिन से बजट पर चर्चा शुरु होगी। वहीं आज पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन वित्तीय वर्ष 2021-22 की बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में पेश करेंगे। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान पथ निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, भवन निर्माण, श्रम संसाधन और पंचायती राज सहित कुल 120 सवालों पर चर्चा होगी, जिनका जवाब संबंधित विभागों के मंत्री देंगे।
वहीं आज सदन की कार्यवाही में भाजपा विधायक पवन कुमार यादव की ओर से ध्यानाकर्षण की सूचना दी गई है, जिस पर सहकारिता विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे। वहीं, लंच के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक (बजट) पर चर्चा होगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी राय रखेंगे। इस दौरान सत्र काफी हंगामेदार नजर आ सकता है।
मालूम हो कि, एक ओर जहां एनडीए के तमाम नेता बिहार के इस बजट को एतिहासिक बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं का कहना है कि सरकार ने बजट के नाम पर बिहार के लोगों को झूनझूना थमा दिया है। यही वजह रही कि मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने सामने रहे। दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू प्रसाद) को भी हमने ही बनाया है।"
बता दें कि, सोमवार को वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ रुपये का बिहार बजट पेश किया। इसमें महिलाओं और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम में 33% नौकरियों में आरक्षण, प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, हर पंचायत में विवाह मंडप निर्माण और गरीब लड़कियों की शादी में सहायता। तो वहीं किसानों के लिए अरहर, मूंग और उड़द की दाल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की योजना, हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में जोरदार बहस और हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर टकराव जारी है।