ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा पाने में हो रही कठिनाई? बस यह एक...

Bihar Bhumi: जमीन का नक्शा पाने में हो रही कठिनाई? बस यह एक काम करते ही होगा समस्या का समाधान

Bihar Bhumi: बिहार राजस्व नक्शा ऑनलाइन आवेदन के बाद भी नहीं मिल रहा? राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई सुविधा शुरू की, बस ये करें और हो गया काम..

29-Nov-2025 08:48 AM

By First Bihar

Bihar Bhumi: बिहार में अब जमीन का राजस्व नक्शा या खाता-खेसरा मैप लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उन हजारों आवेदकों की परेशानी दूर करने के लिए सीधी और तेज व्यवस्था शुरू कर दी है, जिनका ऑनलाइन आवेदन के बावजूद भी नक्शा अब तक नहीं मिला है।


विभाग ने अपने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी है कि यदि आपने biharbhumi.bihar.gov.in या भू-नक्शा पोर्टल पर आवेदन किया था और नक्शा डाउनलोड नहीं हो पा रहा या मैसेज नहीं आया तो अब सिर्फ एक मैसेज या कमेंट से समस्या का समाधान हो जाएगा।


आवेदक को अपना पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और टोकन संख्या या एप्लीकेशन ID विभाग के X हैंडल पर कमेंट करना होगा या इनबॉक्स में भेजना है। यह जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी तुरंत आवेदन की स्थिति जांचकर कारण बताएंगे और जरूरी होने पर नक्शा दोबारा जनरेट करवाकर उपलब्ध करा देंगे।


इसके अलावा विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003456215 भी जारी किया है। सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक इस नंबर पर कॉल करके भी पूरी जानकारी ली जा सकती है। विभाग का कहना है कि ज्यादातर मामलों में तकनीकी गड़बड़ी, मोबाइल नंबर गलत होना या सर्वर लोड की वजह से नक्शा नहीं पहुंच पाता, जिसे अब कुछ ही मिनटों में ठीक किया जा सकता है।


यह कदम बिहार सरकार के डिजिटल भूमि सुधार अभियान का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में लाखों आवेदकों ने ऑनलाइन नक्शा डाउनलोड किया है, लेकिन कुछ प्रतिशत मामलों में देरी हो रही थी। इस नई व्यवस्था से अब आम नागरिक को अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।