ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

Bihar Sand Mining: तीन महीने की बंदी के बाद फिर खुलेगा बालू खनन का रास्ता, जानें कब से गूंजेगी मशीनों की आवाज!

Bihar Sand Mining: राज्य में लंबे इंतजार के बाद बालू खनन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। करीब तीन महीने से बंद पड़े बालू घाटों पर अब फिर से हलचल शुरू होने वाली है। खान एवं भू-तत्व विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस साल में लगभग 300 घाटों से खनन की शुरुआत

Bihar Sand Mining

08-Oct-2025 10:10 AM

By First Bihar

Bihar Sand Mining: राज्य में लंबे इंतजार के बाद बालू खनन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। करीब तीन महीने से बंद पड़े बालू घाटों पर अब फिर से हलचल शुरू होने वाली है।  खान एवं भू-तत्व विभाग ने संकेत दिए हैं कि इस साल में लगभग 300 घाटों से खनन की शुरुआत हो सकती है। इससे न सिर्फ निर्माण कार्यों को रफ्तार मिलेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी, जाने कब से शुरू होगा खनन... 


बिहार में करीब तीन महीने के बाद एक बार फिर नदियों से बालू खनन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 16 अक्टूबर 2025 से राज्य के लगभग 300 बालू घाटों से खनन की अनुमति मिल जाएगी । इस बार पीले और सफेद दोनों तरह के बालू घाटों को शामिल किया गया है। इससे पहले जब 15 जून को मॉनसून की वजह से खनन पर रोक लगी थी, तब कुल 180 घाटों से खनन हो रहा था, जिनमें से 18 घाट सफेद बालू के थे।


खनन शुरू होने से पहले अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए विभाग ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। अवैध खनन, परिवहन और बिक्री पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तरह विभाग पूरे खनन क्षेत्र पर निगरानी रखेगा। राज्य सरकार को उम्मीद है कि ज्यादा घाटों से खनन शुरू होने से राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी होगी। साथ ही आम लोगों को निर्माण कार्यों के लिए बालू आसानी से और सही दाम पर मिल सकेगा। इससे निर्माण क्षेत्र को भी रफ्तार मिलेगी।


खनन की प्रक्रिया से पहले जिन नदियों के घाटों की बंदोबस्ती पूरी कर ली गई है, उनमें गंगा, सोन, पुनपुन, दर्धा, कमला, भूतही बलान और मुनहारा जैसी प्रमुख नदियां शामिल हैं। विभाग ने खनन शुरू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं जिसे अब 16 अक्टूबर से चालू कर दिया जायेगा ।