ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar News: बिहार में सस्ती होगी हवाई यात्रा! केंद्र के अनुरोध पर नीतीश सरकार ने कर दिया यह बड़ा काम

Bihar News: बिहार सरकार ने विमान ईंधन (ATF) पर वैट 29% से घटाकर 4% कर दिया है। इस निर्णय से राज्य में हवाई यात्रा सस्ती होगी, पर्यटन व निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

03-Jun-2025 12:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विमान ईंधन- एभिएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दी है। यह कदम बिहार में हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन देने और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय बिहार को उन अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएगी जिन्होंने पहले ही एटीएफ पर वैट घटाकर हवाई यातायात को विस्तार देने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इसके पहले केवल रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत 1% और गया एयरपोर्ट के लिए 4% वैट दर लागू थी। अब यह सुविधा दूसरे सभी हवाई अड्डों को भी मिलेगी।


डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार में एटीएफ पर 29%  कर दर उतर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तुलना में ज्यादा थी। इस वजह से वायुयान कंपनियों द्वारा उन्हीं राज्यों में ATF का क्रय कर लिया जाता था जहां वैट की दर कम है। वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ATF से कुल वैट संग्रह 62.28 करोड़ रुपये था, जो विभाग के कुल राजस्व का मात्र 0.16 फीसदी था। वर्ष 2024-25 में यह 71.67 करोड़ रुपये रहा, जो मात्र 0.17 फीसदी के करीब है। 


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बिहार को निवेश और पर्यटन की दृष्टि से एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा। हवाई सेवाओं के विस्तार से जहां राज्य के नागरिकों को यात्रा अनुभव बढ़ेगा वहीं औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन तथा उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।