BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
07-Oct-2025 08:27 AM
By First Bihar
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही पटना जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार पटना जिले की कुल 14 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। जिले के 48 लाख 21 हजार 184 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए 5665 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
डीएम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना 10 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसी दिन से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, स्क्रूटिनी 18 अक्तूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है। मतदान के बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी।
जिले में कुल 25 लाख 43 हजार 200 पुरुष मतदाता, 22 लाख 77 हजार 627 महिला मतदाता और 157 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वहीं, पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 82 हजार 30 युवा मतदाता इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेंगे। डीएम ने बताया कि सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।
आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में राजनीतिक दलों की गतिविधियों, खर्च और प्रचार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जिले की सीमा से सटे इलाकों में 32 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां लगातार जांच अभियान चल रहा है। सुरक्षा बलों की 29 कंपनियां पहले ही जिले में तैनात की जा चुकी हैं और आने वाले दिनों में और बलों की तैनाती की जाएगी। इन जवानों को सुरक्षा जांच, निगरानी और संवेदनशील इलाकों में गश्त के कार्य में लगाया गया है।
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि भौगोलिक जटिलताओं के कारण जिले के दियारा और टाल क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इन इलाकों में घोड़े और नावों से पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। अब तक 184 लोगों पर सीसीए (Crime Control Act) के तहत कार्रवाई की गई है। सभी को रोजाना थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है। जो ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचन की तिथि घोषित होने के बावजूद मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया 17 अक्तूबर तक जारी रहेगी। लेकिन जो लोग इस बार मतदान करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम दिन से कम से कम 10 दिन पहले यानी 8 अक्तूबर तक आवेदन देना होगा। इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने यह भी अपील की है कि सभी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, अधिकारी, मीडिया संस्थान और शैक्षणिक संस्थान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जा सके।
इस बार का चुनाव प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि मतदाताओं की संख्या अधिक है और कई क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से कठिन हैं। बावजूद इसके, डीएम और एसएसपी ने दावा किया है कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और पटना जिला पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयार है।