BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
06-Oct-2025 03:56 PM
By First Bihar
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी दिल्ली से आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर और दूसरा चरण का मतदान11 नवम्बर को होगा। 14 नवम्बर को मतों की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि 24 जून 2025 से शुरू हुए विशेष गहण पुनरीक्षण में मतदाता सूची में सुधार किया गया। 30 सितंबर को फाईनल मतदाता सूची प्रकाशित की गयी। सभी राजनीतिक दलों को फाइनल सूची दी जा चुकी है।
यदि किसी का नाम छूट गया है तो नॉमिनेशन के दस दिन पहले तक जुड़वा सकते हैं। उसके बाद कोई भी नाम जोड़ा नहीं जा सकता है। चुनाव आयोग की पूरी टीम ने बिहार का दौरा किया। दौरा करने के बाद जो सारी चीजे समीक्षा के उपरांत आई उससे यह निर्णय लिया गया कि अब बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने का वक्त आ गया है।
सभी दलों के नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की और आगे की रणनीति तैयार की गयी। बिहार में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों, सभी मतदाताओं और सभी मीडिया कर्मियों का भी सहयोग अपेक्षित करता है। उन्होंने बताया कि बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र है। फर्स्ट टाइम वोटर 14 लाख है। अनुसूचित जाति के लिए 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 सीट है। 14 लाख मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हर पोलिंग स्टेशन पर बेव कास्टिंग की व्यवस्था होगी। बिहार में 40 सीट आरक्षित है। एक मतदान केंद्र पर 1200 मतदाता ही मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि फेक न्यूज पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता हैं। जिसमें 14 लाख नये वोटर हैं, जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर मतदाता अपना मोबाइल जमा करेंगे फिर मतदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि किसी भी हिंसा की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव आयोग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर आप अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। ईसीआई नेट पर पर्यवेक्षक और बीएलओ से आप बात कर सकते हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। पर्यवेक्षक चुनाव आयोग का आंख-कान है।