Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
14-May-2025 07:58 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों पर सेवा इतिहास पोर्टल (Service History Portal) के अपडेशन कार्य में भाग न लेने का आरोप है। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है कि उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई क्यों न की जाए।
विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद इन अधिकारियों ने पोर्टल पर अपनी सेवा से जुड़ी जानकारी अपडेट नहीं की, जो कि अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना है।
19 मई को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश
सभी 15 अधिकारियों को 19 मई को आयोजित अपडेशन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सेवा पोर्टल पर अपना डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार इस पोर्टल के जरिए बिप्रसे अधिकारियों के सेवा अभिलेखों का ऑनलाइन संधारण कर रही है।
जिन अधिकारियों को जारी किया गया है नोटिस:
1. सुशील कुमार,2. मनोज कुमार, 3. अखिलेश कुमार सिंह, 4. वीरेंद्र कुमार, 5. राकेश कुमार, 6. राकेश कुमार झा ,7. प्रमोद कुमार, 8. गयन कुमार राम, 9. सूरज कुमार सिन्हा, 10. रेणु कुमारी, 11. उत्तम कुमार, 12. सुधीर कुमार, 13. दुष्यंत कुमार, 14. दीप शिखा, 15. आरूप
यदि ये अधिकारी समय पर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जा सकती है।