ब्रेकिंग न्यूज़

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर

Bihar News: बिहार को 2026 में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे की सौगात, छह-लेन सड़क और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम पूरा या शुरू?

Bihar News: नए साल 2026 में बिहार को पहली छह-लेन सड़क और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का तोहफा मिलेगा। वाराणसी-औरंगाबाद, पटना-बेतिया, आमस-दरभंगा सहित कई नेशनल और स्टेट हाईवे परियोजनाओं का काम पूरा या शुरू होगा।

01-Jan-2026 10:55 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: नए वर्ष 2026 में बिहार में सड़क परिवहन क्षेत्र में बड़ी प्रगति होने की संभावना है। इस साल राज्य को पहला छह-लेन नेशनल हाईवे और पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे मिलने की उम्मीद है, जबकि चार अन्य एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।


पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी-औरंगाबाद छह-लेन सड़क परियोजना अंतिम चरण में है और नए साल में इसका काम पूरा हो जाएगा। यह बिहार का पहला छह-लेन नेशनल हाईवे होगा, जिससे बिहार से यूपी होते हुए दिल्ली तक यात्रा आसान हो जाएगी। 


औरंगाबाद-चोरदाहा छह-लेन सड़क परियोजना का काम भी इसी साल पूरा होने की संभावना है, जो बिहार से झारखंड और बंगाल की यात्रा को सरल बनाएगा। बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे, आमस-दरभंगा मार्ग पर, 2026 में पूरा होगा। इसी तरह चकिया-बैरगनिया और परसरमा-सहरसा-महिषि दो-लेन सड़क परियोजनाओं का काम भी इसी साल पूरा होगा।


पटना-बेतिया खंड में सोनपुर-बकरपुर-मानिकपुर का काम पूरा होगा, जिससे पटना एम्स से जेपी गंगा पथ होते हुए सोनपुर और बकरपुर तक सफर आसान होगा। इसके अलावा कच्ची दरगाह-बिदुपुर और बख्तियारपुर-ताजपुर, गया-बिहारशरीफ चार लेन, बायसी-बहादुरगंज-दीघलबैंक, बेतिया-नरकटियागंज, कटिहार-बलरामपुर सहित कई सड़क परियोजनाओं का काम भी नए साल में पूरा होगा।


केंद्र सरकार ने पटना-पूर्णिया सड़क को एक्सप्रेस-वे का दर्जा दे दिया है। जल्द ही वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे परियोजना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया, बक्सर-भागलपुर और पटना-आरा-सासाराम मार्ग पर एक्सप्रेस-वे व एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का काम नए साल में शुरू होने की संभावना है।


वाराणसी-कोलकाता मार्ग, रोहतास के सुरक्षित वन क्षेत्र में सड़क का नया निर्धारण और सोन नदी पर पुल का निर्माण, भागलपुर-हंसडीहा चार लेन, पटना-औरंगाबाद (अरवल, दाउदनगर बाईपास) समेत कई स्टेट हाईवे परियोजनाओं का काम भी 2026 में शुरू होगा।


इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार वित्तीय संस्थानों की मदद से भागलपुर और मुंगेर में मरीन ड्राइव, समस्तीपुर में नए आरओबी, बूढ़ी गंडक पर दो-लेन पुल, दरभंगा-जयनगर चार-लेन चौड़ीकरण, मोकामा-मुंगेर चार-लेन सड़क, और गंडक नदी पर देश का सबसे बड़ा पुल परियोजनाओं पर काम शुरू करेगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने और शुरू होने से बिहार में सड़क यातायात सुविधाओं में सुधार होगा और यात्रा समय कम होगा।