Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
23-Feb-2025 10:11 AM
By First Bihar
Kameshwar Chaupal : राम मंदिर के ट्रस्टी रहे दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर में भीषण चोरी हो कर ली गयी है। उनके बेटे ने बताया है कि करीब 50 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है जिनमें कामेश्वर चौपाल को सम्मान में दी गईं सामग्रियां भी शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। घटना बेऊर थाना इलाके की है।
दरअसल, बीते सात फरवरी को कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया था। उनका श्राद्ध कर्म सुपौल स्थित गांव में किया गया जिसमें सभी परिजन पटना के आवास में ताला लगाकर गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। कामेश्वर चौपाल ने अयोध्या राम मंदिर की पहली ईंट रखी थी और भव्य मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी।
जानकारी के मुताबिक, कामेश्वर चौपाल का परिवार घर गया तो मौका पाकर चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और छह आलमीरा में रखे सोने चांदी के जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। चोर कामेश्वर को सम्मान में दिया गया सोने का मुकुट भी उठा ले गए। अन्य उपहार भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा। दिवंगत कामेश्वर चौपाल के बेटे विद्यानंद विवेक ने बताया कि पिताजी के श्राद्ध में पूरा परिवार गांव गया था। 15 फरवरी तक लोग घर में आए थे। उसके बाद से घर बिल्कुल खाली था। उन्होंने बताया कि आलमीरा तोड़कर सोने चांदी का सभी आभूषण ले गए। कुल मिलाकर तकरीबन 50 लाख की चोरी कर ली गयी है।
इधर, कामेश्वर चौपाल की बहू मीनाक्षी ने मांग किया है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी का सामान बरामद करे। लेकिन अभी तक आश्वासन से ज्यादा कुछ नहीं मिला है। बताया कि शादी का पूरा जेवर चोर उठा ले गए। इस घटना से पटना में रात्रि पुलिस गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं। कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले कमरैल गांव के मूल निवासी थे। अयोध्या में चौपाल ने श्रीराम मंदिर की पहली ईंट रखी थी।