ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Home / bihar / patna-news / विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार...

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। परियोजना में वन अनुभव केंद्र, योग ग्राम, ट्री हाउस, व्यू प्वाइंट, ट्रैकिंग मार्ग, गरम जलधारा और आदिवासियों के रोजगार से

12-Dec-2025 07:43 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भीमबांध वाइल्डलाइफ़ सैंक्चुअरी (भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण) के समग्र विकास के लिए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। सम्राट चौधरी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव के साथ बैठक कर कहा कि इस परियोजना का प्रस्ताव जल्द तैयार  किया जाए।


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना में महत्वपूर्ण निर्माण और विकास-  जिसमें वन अनुभव केंद्र-सह-कार्यशाला एवं प्रशिक्षण केंद्र, वेलनेस सेंटर, योग ग्राम, आयुर्वेद केंद्र, इनडोर गतिविधि क्षेत्र, कैफेटेरिया/भोजनालय, प्रशासनिक भवन, रेस्टोरेंट और सभा-कक्ष, गरम पानी की झील, ट्री हाउस-सह-कॉटेज, व्यू प्वाइंट, ट्रैकिंग मार्ग, लैंडस्केपिंग, भीम-सेन कुंड, ऑर्किड एवं फल उद्यान, वॉच टॉवर/निगरानी मीनार आदि के निर्माण और विकास को शामिल किए जाने का निर्देश दिया है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास प्रस्ताव में बेलाटांड़, चोरमारा, नारोकॉल, बहेरातानड़, बघेल, कुकुरझाप धाम, खड़गपुर झील और भौराकोल झील क्षेत्रों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के पर्यटकीय विकास से भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण का  और वृहत पहचान स्थापित होगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि अभ्यारण के परिक्षेत्र में रहने वाले 12 से 13 हजार आदिवासियों एवं स्थानीय लोगों के रोजगार एवं विकास के लिए योजना प्रस्ताव में शामिल किए जाए।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुंगेर जिले का भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण अपनी प्राकृतिक संपदा, गरम जलधाराओं, घने जंगलों और जैव विविधता के लिए अद्वितीय है। इसके विकसित होने से जिले को जहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी वहीं बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर भी सुनिश्चित होंगे।