पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
16-Sep-2025 11:42 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के बेगूसराय जिले से सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत और तनाव से भर दिया। जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशिक्षण के दौरान होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पत्थरबाजी और जमकर मारपीट शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुटबाजी के चलते दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस झड़प में एक दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना इतनी हिंसक थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। झड़प के बीच जब एंबुलेंस घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची तो उस पर भी हमला कर दिया गया। पत्थरबाजी में एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक के साथ मारपीट की गई। चालक का कहना है कि घायल जवानों को ले जाते समय भी वाहन तोड़ा गया और उसे बुरी तरह पीटा गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। बलिया थाना पुलिस, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात पर काबू पाया। फिलहाल बड़ी बलिया कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बड़ी बलिया स्थित कैंपस में पिछले कई दिनों से होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान किसी छोटी-सी बात को लेकर दो गुटों के बीच बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने फिलहाल पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बेगूसराय जैसी संवेदनशील जगह पर प्रशिक्षण के दौरान इस तरह की घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि कैंपस में तैनात जवानों की अनुशासनहीनता भी उजागर कर दी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...