ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Bihar Police : 'कसम खा कर बोल रहे बिहार पुलिस में नौकरी...

Bihar Police : 'कसम खा कर बोल रहे बिहार पुलिस में नौकरी लगवा देंगे...', बी-सैप के सिपाही का पटना पुलिस के कॉन्स्टेबल से बड़ा फ्रॉड; ऐसे सच आया सामने

Bihar Police : सुपौल के भीमनगर के बी-सैप -12 के सिपाही सचिन कुमार पासवान ने बिहार पुलिस में सिपाही बहाली के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर रहा था।

22-Feb-2025 09:03 AM

By First Bihar

Bihar Police : बिहार में सिपाही बहाली के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। इसके बाद अब इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है कि आखिर यह ठगी हुई कैसे और  किसके साथ की गई। तो आइए जानते हैं कि यह ठगी कब,कहां और कैसे हुई और किस तरह ठगी गिरोह के चक्कर में एक पुलिस का जवान आ गया और फिर उसके बाद क्या हुआ ?


दरअसल, विशेष सशस्त्र पुलिस बल (बीसैप-12) भीमनगर सुपौल का सिपाही सचिन कुमार पासवान बिहार पुलिस में सिपाही बहाली के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर रहा था। इस मामले का सच उस समय सामने आया जब इसने उसने पटना जिला पुलिस बल के सिपाही रविन्द्र कुमार से भी 44 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। 


इसके बाद इस मामले में पीड़ित सिपाही के आवेदन पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में कई और लोगों से राशि ठगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पटना जिला बल के सिपाही-2907 रविन्द्र कुमार ने बताया कि बीसैप सिपाही सचिन कुमार पासवान ने दोस्ती का हवाला देते हुए कसम खाकर विश्वास दिलाया कि वह उसके भाई, साला और अन्य रिश्तेदारों को सिपाही की नौकरी दिलवा देगा, मगर इसके एवज में पैसे देने पड़ेंगे।


इसके बाद सिपाही रविन्द्र कुमार ने सचिन की दोस्ती पर विश्वास कर उसने धीरे-धीरे पैसे देने शुरू कर दिए। उसने बताया कि 1 मई, 2023 से 31 अगस्त, 2023 के बीच विभिन्न तिथियों में बीसैप सिपाही सचिन ने सिपाही बहाली के नाम पर 44 लाख 6 हजार 500 रुपये ले लिए। रविन्द्र कुमार ने बताया कि पैसे देने के बाद भी किसी तरह की कोई बहाली नहीं कराई गई और न ही राशि वापस लौटाई। पैसे वापस मांगने पर सचिन टालमटोल करने लगा।


बताया जा रहा है कि, बीसैप सिपाही सचिन मूल रूप से खगड़िया के महेशखूट का रहने वाला है। उसकी सिपाही संख्या 294 है। उसका खाता पहले सहरसा में था जो अब फारबिसगंज में स्थानांतरित हो गया है। इस खाते में न केवल सिपाही रविन्द्र बल्कि कई अन्य लोगों ने भी मोटी राशि अलग-अलग तारीखों में जमा कराई है।


इसमें दिलीप कुमार, दीपक कुमार, इरफान खान, अनुज कुमार के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने बीसैप सिपाही के खाते में 30 हजार से लेकर 1 लाख के बीच राशि जमा कराई है। इधर ईओयू के जांचकर्ता पुलिस इंस्पेक्टर देव नारायण पाठक ने जांच में सचिन कुमार पासवान को दोषी मानते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की अग्रतर जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर निर्मल कुमार को सौंपी गई है।