ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Bihar Job News: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बंपर बहाली, इस...

Bihar Job News: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बंपर बहाली, इस डेट तक चलेगा इंटरव्यू; यहां जानिए हर अपडेट

Bihar Job News: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बहाली होगी। इसके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आइए जानते हैं कितने पदों के लिए बहाली हो रही है और लास्ट डेट क्या है...

18-Feb-2025 09:16 AM

By First Bihar

Bihar Job News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के कई विभागों में नौकरियां निकाली जा रही है। नीतीश कुमार की सरकार के तरफ से हर विभाग में एक के बाद एक बहाली के लिए विज्ञापन जारी हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब सूबे में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बड़ी नियुक्ति होने वाली है। इसके 24 फरवरी कर इंटरव्यू होगा। ऐसे में बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक शिक्षकों की बहाली ली जा रही है।  


दरअसल, बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इस चरण में इतिहास विषय का साक्षात्कार 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इतिहास विषय में 316 पदों के लिए लगभग 1000 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। पटना विवि के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में सिर्फ एक स्थायी शिक्षक हैं, शेष गेस्ट फैकल्टी के भरोसे है। इसके अलावा दूसरे कॉलेजों में भी इतिहास में दो से तीन शिक्षक हैं।


वहीं, दूसरे विश्वविद्यालयों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वहीं इस इतिहास विषय में सबसे अधिक नामांकन होता है। इतिहास विषय का साक्षात्कार होने के बाद भी 12 अन्य विषयों का साक्षात्कार होना शेष है। 13 विषयों में कुल 1931 रिक्तियों को भरा जाना है। 13 विषयों के लिए 32140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 13 विषयों में सबसे अधिक रिक्तियां वनस्पति विज्ञान में 333, इतिहास में 316, जन्तु विज्ञान में 285, राजनीति विज्ञान में 280, अंग्रेजी में 253, वाणिज्य में 112, पर्यावरण विज्ञान में 104 रिक्तियां हैं।


आपको बताते चलें कि,इससे पहले आयोग ने बताया था कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया मई में पूरी हो जाएगी। सहायक प्राध्यापक के 4636 पदों के विरुद्ध 2707 का परिणाम जारी किया जा चुका है। इतिहास विषय के 316 पदों के लिए परिणाम फरवरी अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।