Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति?
05-Feb-2025 08:45 AM
By First Bihar
Anant Singh News: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर बुधवार यानी आज एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई होगी। इस बाबत पूर्व विधायक के वकील ने पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा-जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की ओर से जमानत अर्जी दायर की थी।
जानकारी हो कि, इससे पहले अनंत सिंह की जमानत याचिका पर गुरुवार (30 जनवरी) को कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली। जमानत याचिका पर सुनवाई करते समय कोर्ट ने पुलिस से केस की डायरी मांग की। लेकिन पुलिस के तरफ से केश डायरी उस दिन कोर्ट में नहीं दी गई। उसके बाद कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है। इसके साथ इस मामले को आज की तारीख में सुनवाई के लिए रखा गया है।
दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक ने फायरिंग के बाद दर्ज हुई शिकायत के बाद 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। मोकामा के नौरंगा गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच कई राउंड गोली चली थी। इस मामले में कुल चार केस दर्ज हुए हैं। इसमें से एक केस पुलिस ने दर्ज किया था। इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया और कहा था कि जब केस हुआ है तो उन्होंने सरेंडर कर दिया है।
मालूम हो कि, 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें साफ दिख रहा था कि कैसे ताबड़तोड़ गोली चलाई जा रही है। यह मामला सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश से जुड़ा है।
बताया जाता है कि मुकेश पर पैसे के गबन का आरोप है। इसी मामले को लेकर सोनू-मोनू ने उसके घर पर ताला लगा दिया था। जब यह बात अनंत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। अनंत सिंह बात करने के लिए सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे तो दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई थी। इस मामले में सोनू सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। दूसरी ओर रौशन नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है।