पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
16-Sep-2025 03:43 PM
By First Bihar
PATNA: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर फारबिसगंज-पूर्णिया-कटिहार-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराजछवकी-जबलपुर-नागपुर-पेरम्बूर-काटापाड़ी के रास्ते जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 15 सितम्बर, 2025 सोमवार को 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया गया है।
यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है जिममें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं ।
गाडी सं. 16601/16602 ईराड-जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन ईरोड से दिनांक 25.09.2025 से तथा जोगबनी से दिनांक 28.09.2025 से प्रारंभ किया जा रहा है । यह ट्रेन ईरोड से प्रत्येक गुरूवार तथा जोगबनी से प्रत्येक रविवार परिचालित की जायेगी ।
दिनांक 25.09.2025 से प्रत्येक गुरूवार को गाड़ी सं. 16601 ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस ईरोड से 08.10 बजे खुलकर 11.55 बजे काटपाडी, 13.45 बजे पेराम्बूर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 05.35 बजे डीडीयू, 09.30 बजे पाटलिपुत्र, 10.25 बजे हाजीपुर, 12.10 बजे बरौनी, 16.05 बजे कटिहार, 16.40 बजे पूर्णिया, 17.13 बजे अररिया कोर्ट, 17.50 बजे फारबिसगंज रूकते हुए 19.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी ।
दिनांक 28.09.2025 से प्रत्येक रविवार को गाड़ी सं. 16602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस जोगबनी से 15.15 बजे खुलकर 15.33 बजे फारबिसगंज,16.03 बजे अररिया कोर्ट, 16.35 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 21.30 बजे बरौनी, 23.45 बजे हाजीपुर, सोमवार को 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी । पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी।