ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार होली से पहले बड़ी कार्रवाई! बिहार में शराब तस्करी का मुख्य आरोपी समेत दो महिला तस्कर गिरफ्तार इन चार सड़क परियोजनाओं से बदल जाएगी बिहार की सूरत, फोरलेन और हाई स्पीड कॉरिडोर से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार को AIMIM ने दिया समर्थन, रोमांचक हुई वजीरगंज विधानसभा चुनाव

वजीरगंज विधानसभा से बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया को एआईएमआईएम का समर्थन मिला है। इससे चुनावी मुकाबला रोमांचक हो गया है। चिंटू भैया ने कहा कि हम न जात-पात की, सिर्फ विकास की बात करते हैं।

02-Nov-2025 08:49 PM

By First Bihar

GAYAJEE: गयाजी जिले के वजीरगंज विधानसभा के बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया को एआईएमआईएम ने समर्थन दे दिया है. समर्थन मिलने के बाद वजीरगंज विधानसभा की लड़ाई रोमांचक हो गई है. 


मुख्य लड़ाई में चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया आ गए हैं. वहीं एआईएमआइएम का समर्थन मिलने के बाद बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया ने कहा कि हम लोग न जात की न पात की, सिर्फ विकास की बात करते हैं. इस बार सिर्फ वजीरगंज विधानसभा के विकास की बात होगी. 


वहीं कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर कहा कि हाथी का अब कोई निकटतम प्रतिद्वंद्वी नहीं है. हाथी जंगल का इंजीनियर होता है और इस बार वजीरगंज का इंजीनियर बहुजन समाज पार्टी है. एमआईएमआईएम ने अपना समर्थन दिया है. वहीं अन्य सभी का भी समर्थन व्यापक तौर पर मिल रहा है. 


वहीं एआईएमआईएम के नेता शारीम अली ने कहा कि इस बार वजीरगंज की जनता को फुटबॉल बनाने वाले कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी चित होंगे. वहीं एआइएमआइएम के प्रत्याशी चितरंजन कुमार चिंटू भैया ऐसे प्रत्याशी हैं जिनका हर वर्ग में समर्थक वोटर है और एआईएमआईएम ने अपना समर्थन चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया को दिया है. अब मुस्लिम वोट किधर है, यह सभी को समझ में आ गया है. वही भूमिहार और राजपूत वोट भी इधर ही है. इस बार जाति बंधन को तोड़कर वजीरगंज की जनता चिंटू भैया को जीत दर्ज कराएगी.