Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News : दो महीने में बेटी मौज करके खुद ही वापस आ जाएगी...”, पटना में नाबालिग लड़की के गुम होने के बाद 'दारोगा जी' के रवैये पर विप में उठे सवाल; जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब Indian Army Agniveer Vacancy 2026: आवेदन शुरू, आयु सीमा में छूट, जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं JEE MAIN RESULT: JEE Main 2026 पहले सेशन रिजल्ट पर बड़ा अपडेट: NTA जल्द जारी करेगा स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक Bihar Education News: शिक्षा विभाग का यह DPO (स्थापना) बड़ा खिलाड़ी निकले ! DEO को भनक नहीं लगने दी...खुद क्रय समिति के 'अध्यक्ष' बन गए और 20 लाख की निकासी करा ली Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर
04-Feb-2025 09:10 AM
By FIRST BIHAR
70th BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर आज पटना हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थी। आज पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होनी है।
दरअसल, 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा लेने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी। याचिका में बीपीएससी पर धांधली करने का कथित आरोप लगाया गया था। मामले पर बीते 31 जनवरी पटना हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी। बेंच के उपस्थित नहीं होने के कारण इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी थी।
पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई होनी थी लेकिन ऐन वक्त पर सुनवाई टल गई थी। ऐसे में बीपीएससी अभ्यर्थियों को पटना हाईकोर्ट के अहम फैसले का इंतजार था।इससे पहले 16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने BPSC से जवाब तलब किया था। आज फिर से हाई कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों की नजर कोर्ट के फैसले पर टीकी है।
बता दें कि कोर्ट में मामला होने के बावजूद बीपीएससी ने पीटी परीक्षा का रिजल्ट पिछले दिनों घोषित कर दिया था। प्रारंभिक परीक्षा में 328990 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जिसमें कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने 45 दिनों में परिणाम जारी कर दिया था। आयोग ने बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच परिणाम की घोषणा की थी। कोर्ट ने रिजल्ट रोकने से इनकार किया था।
बताते चलें कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस मामले पर सुनवाई की मांग की गई थी लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी और याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के एक गुट ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा को फिर से कराने की मांग की थी। इस मामले को लेकर बिहार में खूब बवाल हुआ था। राजधानी पटना की सड़कों पर छात्र संगठनों में खूब प्रदर्शन किया था।