BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई
08-Jan-2026 06:36 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार 13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे।
दरअसल, 13-01-2026 को दिन मंगलवार को बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक करेंगे। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं।
08 जनवरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसे लेकर लेटर जारी किया है। सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सभी मंत्रिगण, राज्यपाल के प्रधान सचिव, विकास आयुक्त, वित्त विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है। वही राजस्व पर्षद के अध्यक्ष-सह-सदस्य, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव, सरकार के सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्य सचिव के आप्त सचिव, पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय,केयर टेकर सचिवालय, सहयक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति उपक्रम, कार्यपालक अभियंता उद्यान, प्रबंधन सचिवालय भोजशाला और मंत्रिमंडल सचिवालय के आईटी मैनेजर को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है।
