नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
17-Apr-2025 12:05 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ है। सीएम के कार्यक्रम से जाने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सीएम के जाते ही मौके पर मौजूद पटना डीएम को लोगों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया।
दरअसल, पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी स्थित पार्क में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था। राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे, तभी स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी चंद्रशेखर पार्क को निजी स्कूलों को आवंटित करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है। लोगों ने पहले तो मुख्यमंत्री के सामने ही विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। इसके बाद जैसे ही सीएम वहां से रवाना हुए लोगों ने पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के सामने हंगामा करने लगे।
गुस्साए स्थानीय लोगों को समझाते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद जमीन को निजी शिक्षण संचालक को दिया गया था। स्थानीय लोगों के द्वारा ही पार्क बनने पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद जमीन को शैक्षणिक संस्थान को आवंटित किया गया। डीएम ने कहा कि अगर कोई परेशानी है तो लोग कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी बात रखें।
फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट..