Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
12-Nov-2025 08:08 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार में ठंड की दस्तक के बाद अब पटना की हवा ने जहरीला रूप ले लिया है। मंगलवार को समनपुरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 334 तक पहुंच गया, यह रेड जोन में आता है। हाल के दिनों में पटना का औसत AQI 196 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में दानापुर में 213, मुरादपुर में 182, राजवंशी नगर में 172, तारामंडल में 161 और शेखपुरा में 115 AQI दर्ज हुआ। जबकि PM2.5 का स्तर मानक से कई गुना ज्यादा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान गिरने से हवा ठंडी और भारी हो जाती है। यह नीचे की ओर बैठती है, जिससे हवा की गति कम हो जाती है। सर्दी में नमी भी कम होती है, यह प्रदूषक कणों को आपस में चिपकाकर जमीन पर गिराने का काम करती है। नमी न होने से धूलकण हवा में तैरते रहते हैं। निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और वाहनों का धुआं फंसकर रह जाता है। समनपुरा जैसे इलाकों में सड़क की सफाई सही से न होने के कारण धूल की मोटी परत जमा है।
ऐसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत बढ़ गई है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डॉक्टरों ने मास्क लगाने और बाहर कम निकलने की सलाह दी है। सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। पानी का छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग बढ़ाई जा रही है। लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि जब तक प्रदूषण के कारणों पर सख्ती नहीं होगी, राहत मुश्किल है।
पटना पिछले कुछ सालों से सर्दी में प्रदूषण की मार झेल रहा है। इस बार ठंड जल्दी आने से नवंबर में ही हालात बिगड़ गए। CPCB ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत और सख्त कदम उठाने को कहा है। फिलहाल पटना में कई जगहों की हवा सांस लेने लायक भी नहीं बची है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। प्रदूषण कम करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।