BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
04-Sep-2025 02:19 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना नगर निगम के कर्मचारी अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अभय कुमार सिंह से हुई बैठक के बाद उन्होंने फिलहाल हड़ताल टालने का फैसला किया है। यह हड़ताल अब तत्काल प्रभाव से 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
कर्मचारियों ने मांगों के निष्पादन के लिए सरकार को 10 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में मांगे पूरी नहीं होतीं, तो सभी कर्मचारी 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
आउटसोर्स कर्मियों को श्रम विभाग द्वारा तय की गई न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी। इसके लिए विभाग पत्र निर्गत करेगा। आजीवन पारिवारिक पेंशन सभी निकायों में लागू रहेगी। दैनिक मजदूरों की संचिका (फाइल) सभी निकायों में खोलने का आदेश विभाग द्वारा जारी किया जाएगा।
दैनिक मजदूरों को समान वेतन देने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग और अन्य विभागों की तर्ज पर न्यायालय के आदेश के आलोक में एक कमिटी का गठन किया जाएगा। इसमें मोर्चा के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। एसीपी के मुद्दे पर भी विभागीय बैठक में फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले 21 अगस्त से पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 4000 कर्मचारी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर जा चुके हैं। उस दौरान कर्मचारी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले थे, लेकिन उन्हें आर ब्लॉक के पास ही रोक दिया गया था। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री सचिवालय में अधिकारियों से मुलाकात हुई थी, जहां उन्हें मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था। इसी आश्वासन के बाद हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था।