Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार
26-Feb-2026 10:01 PM
By FIRST BIHAR
Patna Metro: पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा हो गया। इस परीक्षण के साथ शहर में आधुनिक, सुरक्षित और तेज सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है।
ट्रायल के दौरान मेट्रो ट्रेन को 5 किमी प्रति घंटा से लेकर 40 किमी प्रति घंटा तक की विभिन्न गति पर चलाकर व्यापक तकनीकी जांच की गई। विशेषज्ञों की निगरानी में सिग्नलिंग सिस्टम, ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक की स्थिरता, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशन समन्वय, संचार व्यवस्था और आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल का परीक्षण किया गया। अधिकारियों के अनुसार सभी प्रणालियां मानकों के अनुरूप संतोषजनक पाई गईं।
अब इस खंड पर अगला चरण सेफ्टी इंस्पेक्शन और अंतिम स्वीकृति का है। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 28 फरवरी को निरीक्षण किए जाने की संभावना है। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
मेट्रो सेवा शुरू होने से पूर्वी पटना के हजारों यात्रियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक किराया लगभग 30 रुपये तय किया गया है, जबकि आईएसबीटी से भूतनाथ तक 15 रुपये किराया होगा। भूतनाथ से मलाही पकड़ी सेक्शन चालू होने पर मेट्रो खेमनीचक स्टेशन से होकर गुजरेगी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने तक वहां ठहराव नहीं होगा। स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बाद ही खेमनीचक पर सेवा शुरू की जाएगी।