टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
24-Dec-2019 11:04 AM
By SUMIT KUMAR
PATNA: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक प्रेमी जोड़े के प्यार की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. मसौढ़ी के दौलतपुर गांव के रहने वाले नीतीश कुमार नाम के एक लड़के को नौबतपुर के रुस्तमगंज गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार हो गया. पिछले दो सालों से प्रेमी जोड़े के बीच प्रेम प्रसंग चला आ रहा था.
आरोप है कि शादी का झांसा देकर नीतीश लड़की के साथ यौन शोषण करता था. बीते सोमवार की शाम दोनों को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ लिया. जिसके बाद वहां जमा ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई और दोनों की शादी कराने का फैसला लिया. शादी की बात सुनकर लड़के ने इंकार कर दिया लेकिन ग्रामीणों ने शिव मंदिर में दोनों की जबरदस्ती शादी करा दी.
लड़की शादी से बेहद खुश है, जबकि लड़के ने कहा है कि वो इस लड़की से सिर्फ फोन पर बात करता था. वहीं यौन शोषण के आरोपों को लड़के ने नकार दिया है. उसे कहा कि, 'मैं इस शादी से खुश नहीं हूं, गांव के लोगों ने शादी जबरदस्ती करा दी है, अब मैं कुछ नहीं जानता हूं, मेरे बाबूजी अब समझें.'