बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
17-Feb-2021 09:15 AM
PATNA : पटना में मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा के प्रमुख घाटों पर 22 मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने बुधवार की शाम तक हर हाल में पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जित करने का निर्देश दिया है.
पटना के लॉ कॉलेज घाट, बांस घाट, भद्र घाट, दीघा पाटी पुल घाट, खजेकलां घाट, पत्थर घाट, मंगल तालाब घाट, दमराही घाट, पुनपुन घाट समेत अन्य दूसरे घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. हालांकि इस बार गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई गई है. वहीं मूर्ति विसर्जन के लिए गंगा के किनारे ही कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं, जहां समिति के लोग विसर्जन कर सकते हैं.
वैसे तो पटना के सभी गंगा घाटों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, लेकन वैसी जगहों पर पुलिस अलर्ट रहेगी जहां अधिक संख्या में मूर्ति विसर्जन होता है. ऐसे घाटों पर सुबह से ही जवानों की ड्यूटी लगा दी गयी है. इसके साथ ही सभी डीएसपी और थानेदारों को अपने इलाके में अलर्ट रहने को कहा गया है. थानेदारों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने इलाके के सभी पूजा पंडालों के सदस्यों से बात कर सही समय पर मूर्ति विसर्जन करने को कहें. मूर्ति विसर्जन के दौरान अगर किसी ने कानून को हाथ में लिया तो उसपर केस दर्ज किया जायेगा.