मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
21-Apr-2020 08:23 AM
PATNA :कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह का बाजार भी गर्म है। बीमारी के बारे में तरह-तरह की अफवाहें तो उड़ ही रही हैं। लेकिन पटना में ऐसा वाक्या पेश आया कि महिला की मौत के बाद कोरोना संक्रमण से मौत की अफवाह फैल गयी। इसे लेकर लोगों के बीच दहशत फैल गयी।
मामला पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र का है जहां नीमड़ा पंचायत स्थित लालबाग गांव में एक 28 साल की महिला की मौत के बाद कोरोना की अफवाह फैल गयी।जिसे लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला सोमवार को धनरुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिखलाने गयी थी। वहां उसने डॉक्टर से कोरोना संक्रमित होने की आशंका जाहिर की थी। हालांकि डॉक्टर ने जांच के बाद कह दिया कि कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।
इधर मौत के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। प्रशासन भी सकते में आ गया । मामले में पूछताछ हुई तो पता चला कि महिला की मौत कैंसर की वजह से हुई है। इसके बाद मामला शांत हो सका। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला गले के कैंसर से पीड़ित थी। इससे पहले उसने नालंदा के इस्लामपुर में भी डॉक्टर को दिखाया था। सोमवार को वह महिला एकंगरसराय से धनरूआ पहुंची थी।