बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2021 02:59 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : पटना सिटी के सवलपुर इलाके में सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य में लगेL&T कंपन्नी के टेक्नीशियन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना के बाद से LNT कंपन्नी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.
मृतक की पहचान सहरसा के रहने वाला बलवंत कुमार सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सिक्सलेन निर्माण कंपनी L&T में टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहा बलवंत अपने सहयोगी के साथ काम रहा था तभी अचानक गायब हो गया और उस स्थान पर खून के धब्बे दिखाई.
इसके बाद जब साथ कर रहे कर्मियों ने उसकी खोजबीन की तो वह गिट्टी के नीचे दबा हुआ मिला और उसकी सांस चल रही थी. जिसके बाद कंपनी के कर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए जांच की बात कही है. परिजनों का कहना है कि ये संदिग्ध मौत नहीं बल्कि हत्या है. जो भी इसमें दोषी हैं उनपर शख्त कार्रवाई की जाए.