सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
22-Jun-2023 11:21 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार बदमाशों ने 1 लाख से ज्यादा की लूट की है. दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रहे पूर्व सैनिक और उसकी बेटी से एक लाख दस हजार रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए. बाइक से गिरने से युवती जख्मी हो गई है. इलाज के लिए उसे निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
घटना पटना के दानापुर में केंद्रीय विद्यालय के पास की है, मुबारकपुर निवासी पूर्व सैनिक शंभुनाथ ने स्थानीय थाना में बाइक सवार दो बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है. पूर्व सैनिक शंभुनाथ ने बताया कि FIR ने बताया कि अपनी पुत्री संगीता कुमारी के साथ बाइक से मेन रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा से एक लाख दस हजार रुपये की निकासी की थी. जिसे थैले में रखकर बेटी को हाथ में थमा कर घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा करते हुए केंद्रीय विद्यालय के पास रुपये से भरा थैला छीन लिया. इस दौरान बाइक असंतुलित होने से बेटी बाइक से गिरकर घायल हो गई और बदमाश थैला लेकर फरार हो गए. जख्मी बेटी को इलाज के लिए सगुना मोड स्थित निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
वही सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबिन कर रही है. इस घटना को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहे हैं ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके. पूर्व सैनिक शंभुनाथ से 1 लाख 10 हजार रुपये की लूट की गई है.