AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
20-Nov-2020 07:49 AM
PATNA : कोरोना महामारी के इस दौर में डेंगू लगातार बिहार के अंदर अपना दायरा बढ़ा रहा है. डेंगू की वजह से राजधानी पटना समेत बिहार भर में लोग बीमार पड़ रहे हैं. सरकारी आंकड़ों में राज्य के अंदर अब तक के मरीजों की संख्या 350 के ऊपर जा चुकी है. पटना समेत राज्य के 11 जिलों में डेंगू के मरीजों की पहचान की जा चुकी है.
पटना के साथ-साथ जिन जिलों में डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं उनमें मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नालंदा, भागलपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, सारण और वैशाली जिले शामिल हैं. हालांकि राज्य के अभी भी 9 जिले ऐसे हैं जहां डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है. जबकि बाकी 18 जिलों में इक्की दुक्की केस सामने आए हैं .पटना में अब तक सबसे ज्यादा 242 मरीजों की पहचान की जा चुकी है जबकि मुजफ्फरपुर में 40, भागलपुर में 10, नालंदा में पांच, पश्चिम चंपारण और वैशाली में चार -चार मरीज मिल चुके हैं. सीतामढ़ी, बेगूसराय औरंगाबाद में तीन -तीन मरीजों की पहचान हुई है.
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीएमसीएच और एनएमसीएच में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है. डेंगू मरीजों के लिए यहां कुल 30 बेड आरक्षित रखे गए हैं.