पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
24-Apr-2021 08:30 AM
By Chandan Kumar
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने तेजी पकड़ ली है. कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में सीवान जिले के हुसैनगंज की महिला BDO मनीषा प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से वह कोरोना से जंग लड़ रहीं थीं. आज सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद सीवान में शोक की लहर देखने को मिल रही है.
आपको बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रविशंकर चौधरी की मौत कोरोना से हो गयी. 58 साल के रविशंकर चौधरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी मौत हो गयी.इसके पहले नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार की भी मौत कोरोना से हो चुकी है. एक के बाद एक करके अफसरों की मौत की खबर से सूबे में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल बन गया है.
वहीं, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर ब्रेक लगने का नाम ही नहीं है. बिहार में पिछले 24 घंटे में 12 हजार 672 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. पूरे राज्य में सर्वाधिक राजधानी पटना में 2 हजार 801 नए केस सामने आये हैं. इसे पहले बुधवार को सूबे में रिकार्ड 12 हजार 222 संक्रमित मामले सामने आये थे.वहीं, पटना सहित राज्य के 6 जिलो में 500 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.