बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Jun-2021 07:23 AM
PATNA : बीती रात राजधानी पटना में जोरदार बारिश हुई है। आधी रात को शुरू हुई है बारिश से कई घंटों तक जारी रही और मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पटना में 145.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। आधी रात के वक्त सोते हुए लोगों की नींद उस वक्त खुल गई जब बादलों का लगातार गर्जना और जोरदार बारिश की आवाज़ उनके कानों में गई। बारिश कितनी तेज थी कि लोग अपने घरों में जग गए।
मौसम विभाग में बारिश को लेकर पटना में जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक 25 जून की शाम 8:30 बजे से लेकर 26 जून की सुबह 5:30 बजे तक पटना में 145.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग रात के तकरीबन 2:20 बजे पटना समेत सारण और वैशाली जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान था कि पटना में मध्यम दर्जे की बारिश होगी लेकिन जोरदार बारिश से ऐसा लगा जैसे आसमान फट कर जमीन पर आ गया हो।
महज कुछ घंटों के अंदर 145 मिलीमीटर बारिश होने की वजह से राजधानी पटना के ज्यादातर इलाकों में सुबह जलजमाव देखने को मिल रहा है। शाम तक जो मोहल्ले और सड़कें सूखी हुई थी अभी वहां घुटने भर पानी जमा हो चुका है। राजधानी पटना के लोगों को अब इस जलजमाव की समस्या का सामना अगले कई दिनों तक करना पड़ सकता है। नगर निगम खबर लिखे जाने तक जलजमाव को लेकर सक्रिय नहीं हुआ था। मौसम विभाग ने 2 दिन पहले से जो पूर्वानुमान जारी किया था उसके मुताबिक पटना में बारिश एक हफ्ते तक नहीं होनी थी लेकिन बीती रात हुई बारिश ने हर तरफ पानी-पानी कर दिया है।