Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
29-Jan-2020 10:27 AM
PATNA: CAA-NRC के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है. भारत बंद के समर्थन में पटना की सड़कों पर प्रदर्शनकारी उतर गये हैं. VIP पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी हाथों में CAA-NRC के विरोध में बैनर-पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
भारत बंद का आह्वान कई मुस्लिम और दलित संगठनों ने किया है. इमारते शरिया ने भी इस बंद का समर्थन किया है. बंद को देखते हुए राजधानी पटना समेत सभी जिलों में पुलिस अलर्ट पर है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. बंद के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन चौकस है.
आपको बता दें कि CAA-NRC के खिलाफ देश के कई हिस्सों में लोग लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों ने CAA को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग भी की है. लेकिन केंद्र सरकार ने सीधे तौर पर ये कह दिया है कि CAA से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी, इसलिए सरकार किसी भी कीमत पर CAA से पीछे नहीं हटेगी.