अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
23-Aug-2022 07:26 AM
PATNA : खबर पटना से सटे मोकामा की है, जहां बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। इसमें एक शख्स मुखिया का देवर बताया जा रहा है। इस घटना में सिरसी गांव के रहने वाले विनोद प्रसाद सिंह के बेटे कमलेश कुमार की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। वहीं गोलीबारी से लोग सहमे हुए हैं।
घटना घोसवरी प्रखंड के सम्यागढ़ ओपी इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अजगरहा बकमा पंचायत की मुखिया रीना देवी के देवर के रूप में की गई है। मृतक का भाई पैक्स अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि कमलेश सम्यागढ़ में मार्केट बनवा रहा है। इसी सिलसिले में वह रोज शाम में गांव जाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह सम्यागढ़ से एक शख्स के साथ बाइक से घर जा रहा था। तभी पावरग्रिड के पास 5-6 बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया।
वारदात के बाद कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा सम्यागढ़ के राजू कुमार की कमर में दो गोलियां लगीं। घायल शख्स को PMCH में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर सम्यागढ़ ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
वहीं, एएसपी अरविंद प्रताप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ घटना की जांच करने पहुंचे। घटना को लेकर सम्यागढ़ ओपी प्रभारी बनारसी चौधरी ने बताया कि फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधियों ने युवक को गोली क्यों मारी।