ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Home / bihar / पटना में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी–तूफान का अलर्ट

पटना में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में आंधी–तूफान का अलर्ट

05-May-2022 08:23 AM

PATNA : राजधानी पटना में आज सुबह–सवेरे मौसम ने करवट ली है। पटना में धूल भरी आंधी के साथ काले बादल छा गए हैं। मौसम विभाग में पटना के साथ-साथ कई जिलों में आंधी तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, वैशाली, अरवल, जहानाबाद और नालंदा जिले के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 घंटे के लिए बारिश के साथ साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। 


इसके अलावे मौसम विभाग में कई अन्य जिलों के लिए पहले से ही बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। आज 9 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, औरंगाबाद, गया, नवादा और रोहतास जिले शामिल हैं। उत्तर बिहार के कुछ दिनों के लिए 8 अप्रैल तक आंधी–पानी और वज्रपात का अलर्ट है, जिनमें चंपारण के साथ-साथ शिवहर, मधुबनी और सीतामढ़ी जैसे जिले शामिल हैं। 


मौसम विभाग के मुताबिक पटना के साथ-साथ अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में इसके साथ गिरावट जारी रहेगी। मई महीने में मौसम विभाग में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है और मई महीने में बिहार के अंदर कालबैसाखी की सक्रियता देखने को मिलेगी। इस कारण आंधी तूफान ज्यादा आएगा।