BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
12-Jun-2021 07:26 AM
PATNA : राजधानी पटना में टीके का टोटा खत्म करते हुए जिला प्रशासन ने अब बड़ा फैसला किया है। जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि अब पटना के सभी टीकाकरण केंद्रों पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध होगी। अगले दो दिनों में सभी टीकाकरण केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। फिलहाल पटना के 5 टीकाकरण केंद्र पर ही यह सुविधा उपलब्ध है लेकिन आगे आने वाले दिनों में राजधानी के 35 वैक्सीनेशन सेंटर पर या व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक के टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की जाएगी। ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण की व्यवस्था लागू होने से ज्यादा वैक्सीनेशन हो पाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से यह नई व्यवस्था पटना के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य वैक्सीनेशन सेंटर ऊपर लागू हो जाएगी। इतना ही नहीं ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनुमंडलीय अस्पताल और रेफरल अस्पतालों में भी ऐसी व्यवस्था आगे आने वाले दिनों में शुरू होगी। खास बात यह है कि इसका फायदा सबसे ज्यादा युवा वर्ग को मिलेगा। फिलहाल रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने और स्लॉट बुकिंग नहीं हो पाने के कारण उन्हें टीका लेने में परेशानी हो रही है।
मौजूदा व्यवस्था के कारण 18 से 44 से साल वालों को रजिस्ट्रेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कारण उन्हें अपने सुविधा के मुताबिक नजदीकी टीकाकरण केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र पर स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या के कारण कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो करा लिया लेकिन समय पर व्यक्ति नहीं ले पाए। अब इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद आप भी आसानी से टीका ले पाएंगे।