ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / bihar / पटना में आज से चलेगा बुलडोज़र.. शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा...

पटना में आज से चलेगा बुलडोज़र.. शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान

01-Apr-2022 07:34 AM

PATNA : यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोज़र की चर्चा जोरों पर है. अब यही बुलडोज़र बिहार में भी चलने वाला है. हालांकि बिहार में यह अपराधियों पर नहीं बल्कि अतिक्रमणकारियों पर चलेगा. शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार से बुलडोजर चलेगा. नगर निगम एक अप्रैल से सभी नौ बड़े नालों पर हुए, अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा.


जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने पूरी तैयारी कर ली है. प्रत्येक टीम में एक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और कार्यपालक पदाधिकारी रहेंगे. अतिक्रमण खुद से नहीं हटाने पर निगम जुर्माना भी वसूलेगा. पहले चरण में छह अंचलों में पड़ने वाले नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निगम ने सर्वे कर लिया है. दूसरे चरण में अन्य नालों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा.


 नगर आयुक्त अमिनेश कुमार पराशर ने बताया कि सभी अंचलों को यह आदेश जारी कर दिया गया है. अगामी 10 अप्रैल तक सभी बड़े नालों की उड़ाही के साथ अतिक्रमण मुक्त भी करने का निर्देश दिया गया है.


नगर निगम शुक्रवार से निगम क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने के लिए पॉश मशीन का उपयोग शुरू करेगा. इसके लिए नगर निगम ने अपने कर्मियों के लिए 100 पॉश मशीन उपलब्ध कराये हैं. सड़कों पर कंक्रीट रखने वाले, फुटपाथ पर कब्जा करने वाले समेत निगम की सुविधाओं और जुर्माना से संबंधित शुल्क का भुगतान पॉश मशीन के जरिए होगा.