ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / bihar / पटना की सब्जी मंडी में गलत हरकत करने वाला संदिग्ध पकड़ाया, सब्जियों के...

पटना की सब्जी मंडी में गलत हरकत करने वाला संदिग्ध पकड़ाया, सब्जियों के साथ लोगों पर पानी छिड़क रहा था

22-Apr-2020 07:25 AM

PATNA : पटना की सब्जी मंडी में अजीबो-गरीब हादसा देखने को मिला। एक शख्स को गलत हरकत करते लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की हरकत को देखकर लोगों के अंदर कोरना की दहशत फैल गयी। पुलिस अब संदिग्ध का कोरोना टेस्ट करवाएगी।


राजधानी पटना के सबसे बड़ी सब्जी मंडियों में से एक अंटा घाट सब्जी मंडी में लोगों ने एक व्यक्ति को कोरोना मरीज समझकर घेर लिया। लोगों का आरोप था कि वह सब्जियों और मंडी में मौजूद लोगों पर पानी छिड़क रहा था। मामले की जानकारी के बाद पीरबहोर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि उस व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया। थानाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि वह विक्षिप्त है। उसे पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। अब उसका कोरोना का टेस्ट होगा।


कुछ लोगों ने कहा कि पानी छिड़कने वाले व्यक्ति के साथ एक और आदमी था। जब लोगों ने सब्जी की टोकरियों पर पानी छिड़कते हुए देखा तब हल्ला करने लगे। इसके बाद एक व्यक्ति भाग गया और एक को लोगों ने घेर लिया। इसके बाद थाने को लोगों ने पुलिस को सूचना दी  गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है।