ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / bihar / पटना : 15 जून से बंद हो जायेगा पीपा पुल, मानसून आने के...

पटना : 15 जून से बंद हो जायेगा पीपा पुल, मानसून आने के साथ लिया गया फैसला

14-Jun-2022 07:03 AM

PATNA : गांधी सेतु पर यातायात भले ही पूरी तरीके से बहाल हो चुका हो लेकिन गंगा दियारा के लोगों के लिए अभी भी पीपा पुल आवागमन का एक बड़ा साधन है, लेकिन अब अगले कुछ महीनों के लिए दियारा के लोगों को पीपा पुल सुविधा नहीं मिल पाएगी। 15 जून से गंगा नदी पर बने पीपा पुल बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। दसअसल मानसून के आगमन और गंगा नदी के जल-स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।


पटना एवं वैशाली जिले के अंतर्गत गंगा नदी पर बने पीपापुल जो कच्ची दरगाह-रूस्तमपुर (राघोपुर, वैशाली) के बीच है, उस पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने को कहा गया है। इसी तरह ग्यासपुर कालादियारा के बीच पीपापुल और सारण जिलान्तर्गत दानापुर- पानापुर के बीच भी पीपापुल पर 15 जून से यातायात परिचालन बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पीपापुल खोलने की कार्रवाई की जाए ताकि 15 जून से पीपापुल से पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कराया जा सके। पीपा पुल बंद होने से वैशाली, सारण और पटना आने जाने–वाले लोगों को जेपी सेतु और महात्मा गांधी सेतु का सहारा लेते हुए लंबी दूरी तय करनी होगी।


गंगा नदी में बीते साल नवंबर में पीपापुल बनाया गया था। पीपापुल खासतौर पर दियारा के लोगों को आने–जाने के लिए लगाया जाता है। इससे दर्जनों गांवों के लोगों को आने जाने में सुविधा रहती है। पीपापुल बनने के कारण दियारा के लोगों को दिनचार्या की चीजों को पटना शहर से ले जाने और लाने में सुविधा होती है। इस बार ग्यासपुर और कच्चीदरगाह में लगाए गए पीपापुल से लोगों को काफी राहत मिली थी क्योंकि पिछले साल बाढ़ आने से कई गांव डूब गए थे। ऐसे में लोगों को नाव से ही जरूरी समान ले जाना पड़ता था। पीपापुल बनने का एक और मुख्य फायदा होता है कि बीमार लोगों को पटना ले आने के लिए छोटे वाहन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 15 जून के बाद आमतौर पर इसे खोल दिया जाता है क्योंकि गंगा का जलस्तर बढ़ने लगता है।