ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / bihar / पटना के इन इलाकों में आज पॉवर कट, आप भी जान लीजिए अपडेट

पटना के इन इलाकों में आज पॉवर कट, आप भी जान लीजिए अपडेट

29-Jan-2021 08:05 AM

PATNA : राजधानी पटना के कई इलाकों में आज बिजली जाने वाली है. पावर कट को लेकर बिजली कंपनी ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक वृंदावन कॉलोनी इलाके में एक 11 केवी का नया फीडर बनाने और भागवत नगर इलाके में एक 11 केवी का एरियल बंच केबल लगाने का काम आज किया जाएगा इसके कारण इस पूरे इलाके में 5 घंटे तक बत्ती गुल रहेगी.

फेसबुक एजीएम दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वाल्मी पावर सब स्टेशन से निकलने वाला एक 11 केवी वृंदावन फीडर बंद रहेगा, इसके कारण एम्स रोडस नदवा काली मंदिरस वृंदावन कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी.

इसके साथ-साथ शुक्रवार की सुबह 10 बजे से 3 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर पावर स्टेशन से निकलने वाला एक 11केवी भागवत नगर फीडर बंद रहेगा. इससे फीडर के बंद होने के कारण भागवत नगर, प्रियदर्शी नगर समेत आसपास के इलाके में बिजली गुल रहेगी. साथ ही साथ सड़क के चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार की सुबह 11 बजे से 1 बजे तक एक्साइज पावर सब स्टेशन से निकलने वाला एक 11 केवी राजा बाजार फिडर बंद रहेगा. इस फीडर के बंद रहने के कारण नंदन पुरी, आंबेडकर पथ समेत आसपास के इलाके में 2 घंटे तक बिजली कटेगी.