ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / पटना के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

पटना के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

26-Nov-2022 09:09 AM

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां सिल्वर पेपर से प्‍लेट बनाने वाली फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई। घटना चौक थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित श्रीगुरु गोविंद सिंह कालेज के पास की है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। काफी मशक्‍कत के बाद आग बुझाया गया। हालांकि, फैक्‍ट्री तब तक लगभग 35 लाख रुपये सा सामान जलकर राख हो चूका था। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ फैक्ट्री में सिल्वर पेपर से प्लेट बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब दो बजे मशीन के हीटर से चिंगारी निकाली और धीरेधीरे आग फ़ैल गई। फैक्ट्री के कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह फ़ैल चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।




फैक्ट्री के मालिक जयशंकर प्रसाद ने बताया कि उनकी फैक्ट्री 2011 से अनुबंधित है। आग लगने से पूरी संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में करीब 10 लाख की छोटी-बड़ी मशीन और लगभग 28 लाख रुपए के सिल्वर पेपर का रोल, फिल्म सहित कई सामान जल गए। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची और फिर आग बुझाया गया।