ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / पटना के DM ने दी वार्निंग, कहा- नहीं सुधरे तो लगा देंगे लॉकडाउन

पटना के DM ने दी वार्निंग, कहा- नहीं सुधरे तो लगा देंगे लॉकडाउन

07-Jan-2022 03:47 PM

PATNA : बिहार में कोरना वायरस काफी तेजी से फैल रहा है. इसको देखते हुआ बिहार सरकार ने कई गाइड लाइन भी जारी की. जिसके तहत कई पाबंदिया लगायी गई. जिससे कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सके. गाइड लाइन के अनुसार 6 जनवरी की रात 10:00 बजे से बिहार में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया था. इसी क्रम में नाइट कर्फ्यू की पहली रात पटना के डाकबंगला चौराहे पर पटना के जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह सहित SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने भी सड़कों पर उतरे  और इस उइदे लाइन का अनुपालन ना करने वालों पर कार्रवाई की है.


पटना के जिला अधिकारी ने बताया है कि अगर लोग हालात नहीं समझे तो आने वाले दिनों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इसके बाद बेवजह रात 10:00 बजे के बाद सड़कों पर घूम रहे लोगों और वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया. लोगों से पहले 10 बजे के बाद घरों से निकलने की वजह पूछी गयी. जहां कई लोगों से बेवजह निकलने पर फाइन भी लगाया गया. और आगे से नाईट कर्फ्यू का अनुपालन करने की सलाह दी गयी.



मीडिया से बात करते हुए पटना जिला अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि नाइट कर्फ्यू और रात 8:00 बजे दुकानें बंद करने के आदेश का अनुपालन न करने वाले कुल 13 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है. और उन्हें सील किया गया है. रात 10 बजते ही सड़कों पर बेवजह निकलने वाले लोगों पर नकेल कसने की कार्रवाई भी लगातार जारी है. पटना की सब्जी मंडियों को भी शिफ्ट करवाने की कवायद शुक्रवार से शुरू कर दी जाएगी. साथ ही जिलाधिकारी ने बताया है कि फिलहाल वर्तमान हालात को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. अगर हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में स्थिति को देखते हुए अल्टरनेट डे पर दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया जायेगा. अगर उसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हुए कंप्लीट लॉकडाउन की अनुशंसा सरकार से कर दी जाएगी.