BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
09-Jun-2023 09:29 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है. यहां पहला साइबर थाना शुक्रवार से काम करने लगेगा. पटना के बेली रोड पर ललित भवन के पास पुरानी FSL बिल्डिंग में साइबर थाना खोला गया है. इससे साइबर क्राइम जल्द सुलझने की उम्मीद है.
इस थाने की DSP अनुराधा सिंह इसकी पहली थानाध्यक्ष होंगी. थानाध्यक्ष के साथ चार इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, तीन कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और तीन डेटा ऑपरेटर की भी नियुक्ति की गई है. बता दें साइबर थाना पटना जिले का 77वां थाना होगा. 76वां थाना उत्पाद थाना है. वही दूसरी तरफ पटना जिला रेल पुलिस में भी शुक्रवार से रेल साइबर थाना काम करने लगेगा. जिसके लिए पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर जीआरपी थाने के पास साइबर थाना बनाया गया. जो पटना रेल जिला का 13वां - थाना होगा.
रेल DSP मुख्यालय सुशांत कुमार चंचल को रेल साइबर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है.ये भी बता दे अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह पहले की तरह स्थानीय थाने में भी शिकायत कर सकता है. जिसके लिए स्थानीय थाना केस दर्ज करने से मना नहीं कर सकता है.अब तक राज्यभर में 44 साइबर थाने खोले गए हैं.