ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / पटना जंक्शन समेत तमाम बड़े स्टेशनों पर लगेगा सेनेटाइजर टनल, राजेन्द्र नगर कोचिंग...

पटना जंक्शन समेत तमाम बड़े स्टेशनों पर लगेगा सेनेटाइजर टनल, राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में हो रहा तैयार

09-Apr-2020 11:29 AM

PATNA :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रेलवे खुद को तैयार कर रहा है।रेलवे जहां बड़े पैमाने पर रेल डिब्बों में आइलेशन वार्ड बना रहा है वहीं अब रेलवे ने स्टेशनों पर सेनेटाइजर टनल लगाने की कवायद शुरू कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे( ईसीआर) पटना जंक्शन समेत अपने तमाम बड़े स्टेशनों पर सेनेटाइजर टनल लगाएगा। इसकी शुरुआत रेलवे ने राजेन्द्र नगर टर्मिनल और दानापुर से कर दी है। 


दानापुर रेल मंडल के राजेन्द्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स (आरएनसीसी) और दानापुर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में सेनेटाइजर टनल को प्रायोगिक तौर पर इस्टॉल किया गया है जिसकी टेस्टिंग की जा रही है।  आरएनसीसी में टनल बनाने का काम जारी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी बड़े स्टेशनों पर सैनिटाइजर टनल लगाएगा।  टेस्टिंग के बाद पटना जंक्शन के इंट्री गेट के साथ-साथ राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बिहटा, बक्सर, बाढ़, बख्तियारपुर, झाझा के साथ-साथ पूर्व मध्य रेल के सभी बड़े स्टेशनों पर सैनिटाइजर टनल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सैनिटाइजर टनल बनाया जा रहा है, जिसे बड़े-छोटे स्टेशनों के इंट्री गेट पर लगाया जायेगा। यह टनल 24 घंटे चलाये जायेंगे, ताकि प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाले एक-एक यात्रियों को सेनेटाइज किया जा सके।


वहीं डीआरडीओ से स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे बोर्ड अपनी 17 कार्यशाला में पीपीइ किट बनाने की तैयारी में जुट गया है और रोजाना एक हजार पीपीइ किट बनायी जाएगी। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड की 17 कार्यशालाओं में रोजाना एक हजार पीपीइ बनायी जायेंगी, जिसमें 50 प्रतिशत पोशाक केंद्र और राज्य सरकारों के अस्पतालों को आपूर्ति की जायेगी।