Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो
13-Mar-2026 07:55 PM
By FIRST BIHAR
Patna Jp Ganga Path: पटना के जेपी गंगा पथ के किनारे जल्द ही आधुनिक डिजाइन की प्रीफैब्रिकेटेड दुकानों की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना के तहत कुल 50 दुकानों को स्थापित करने की योजना बनाई गई है।
इन दुकानों को तैयार करने की जिम्मेदारी पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) को दी गई है और इन्हें दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना के लिए चार प्रस्तावित डिजाइनों में से दो का चयन कर लिया गया है। साथ ही दुकानों के निर्माण और स्थापना के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
योजना के अनुसार 16 फीट लंबाई, 10 फीट चौड़ाई और 9 फीट ऊंचाई की 45 दुकानें बनाई जाएंगी, जबकि 20 फीट लंबाई, 10 फीट चौड़ाई और 9 फीट ऊंचाई की 5 दुकानें स्थापित की जाएंगी। इन दुकानों को प्रीफैब्रिकेटेड तकनीक से तैयार किया जाएगा, जिससे कम समय में आधुनिक और आकर्षक ढांचे के साथ इन्हें स्थापित किया जा सकेगा।
परियोजना के तहत दुकानों को 10-10 के पांच समूहों में लगाया जाएगा। प्रत्येक समूह में 16 फीट लंबाई वाली 9 दुकानें और एक 20 फीट लंबाई की दुकान होगी। इससे पूरे क्षेत्र का लेआउट व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देगा, साथ ही जेपी गंगा पथ आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।