बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
08-Aug-2025 06:19 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में पटना डीएम त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को मैदान का दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
इस वर्ष समारोह में कुल 13 विभागों द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो बिहार की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास यात्रा को दर्शाएंगी। इन झांकियों को लेकर अलग-अलग विभागों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना डीएम ने बताया कि इस बार मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए दर्शकों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की जा रही है ताकि बारिश होने पर भी समारोह में कोई बाधा न आए।
डीएम ने गांधी मैदान की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं, बैठने की व्यवस्था, और वीआईपी व आम दर्शकों के प्रवेश-निकास मार्गों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी गांधी मैदान में भव्य परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पटना जिला प्रशासन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा और हर स्तर पर निगरानी के लिए पुलिस, प्रशासन और विशेष टीमें तैनात रहेंगी। राजधानीवासियों में 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।