BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
12-Feb-2026 05:30 PM
By First Bihar
PATNA: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था की एक और मामला पटना में सामने आ गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां कोचिंग की छत से 12वी की एक छात्रा के गिरने से मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना पटना एम्स गोलंबर के पास स्थित हरी नगर कॉलोनी की है।
जहां कोचिंग में यह घटना हुई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रह ही। कोचिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज में छात्रा सीढियों से जाते दिख रही है। उसके पीछे दो लड़के भी नजर आ रहे हैं। जिसके कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने कोचिंग के स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि जहां पर यह कोचिंग जहां स्थित है वहां आम लोगों की आवाजाही नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। मामला हत्या है या फिर आत्महत्या यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
छात्रा की पहचान फुलवारीशरीफ निवासी 17 वर्षीया पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी सुबह 8 बजे कोचिंग के लिए निकली थी। एक घंटा बाद पता चला कि उसकी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद बेटी की हत्या की गयी है। उसे कोचिंग के चौथे तत्ले से धक्का देकर हत्या की गयी है। सूचना मिलने के बाद जब वो कोचिंग पहुंचे तो देखा कि पिंकी की लाश सड़क पर लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसका चप्पल भी वही मिला है। परिजन रेप के बाद हत्या किये जाने की बात कर रहे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



