ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / पटना : गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स ने किया...

पटना : गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स ने किया जोरदार हंगामा

03-May-2023 02:57 PM

By First Bihar

PATNA: देश में तीन दिन गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई है।  यानी गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं पूरे देश में तीन, चार और पांच मई को रद्द रहेंगी।  आपको बता दें पटना एयरपोर्ट से हर एक दिन गो फर्स्ट की कुल 5 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु उड़ान भरती हैं।  


अचानक से फ्लाइट्स के अगले तीन दिनों तक कैंसिल किए जाने की वजह से पटना से सफर करने वाले पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है।  एयरपोर्ट पहुंचे पैसेंजर्स परेशान हो गए हैं।  सही जानकारी नहीं मिल पाने के कारण वो हंगामा करने लगे।  एयरलाइंस ने इसकी सूचना डीजीसीए को दी। एयरलाइंस ने यह फैसला पैसों की कमी की वजह से लिया है।  


दरसअल, रांची एयरपोर्ट से गो फर्स्ट एयरलाइंस की चार फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरती हैं। इसमें बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची और रांची-दिल्ली की दो फ्लाइट रद्द कर दी गयी है। इसको लेकर एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि दो दिनों तक गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य एयरलाइंन पर दबाव बढ़ेगा।  इस वजह से से दूसरे एयरलाइंस की रांची-बेंगलुरु का टिकट 7626 से 10373 रुपये और रांची-नयी दिल्ली का किराया 9423 रुपये से लेकर 31293 रुपये में मिल रहा है।  


वहीं, इसको लेकर गो फ‌र्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने  बताया कि, प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं होने के कारण एयरलाइन के करीब 28 विमान संचालन से बाहर हैं। यह कंपनी के बेड़े में शामिल कुल विमानों का करीब आधा है। इस कारण एयरलाइन के सामने नकदी का संकट पैदा हो गया है। 


आपको बताते चलें कि, वाडिया समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी गोफ‌र्स्ट ने स्वैच्छिक रूप से दिवालिया प्रक्रिया के लिए नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की दिल्ली बेंच में आवेदन किया है। साथ ही विमानन कंपनी ने गहरे नकदी संकट के चलते तीन और चार मई यानी दो दिन के लिए अपनी विमान सेवा रोक दी है।