मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
29-May-2022 11:01 AM
PATNA : पटना के रहने वाले विशाल कुमार को 2021 में मुस्कान कुमारी से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इसी दौरान 2022 जनवरी में दोनों घर से भाग कर गुजरात पहुंच गए। जहां युवक नौकरी पकड़ लिया और वही किराए के मकान में दोनों हंसी खुशी रहने लगे।
5 महीनों तक दोनों एक दूसरे के साथ ही रह रहे थे। इसी दौरान मुस्कान को किसी प्रकार की बीमारी थी। जिसे इलाज के लिए विशाल डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कहा कि इस बीमारी को समाप्त करने के लिए ऑपरेशन करना होगा। इस दौरान मुस्कान ने अपने पति को कहा कि उन्हें वह घर भेज दे। वह वहां अपने बुआ के पास रहकर अपना इलाज कराएंगी। पत्नी की बात सुनकर युवक ने उसे गुजरात से पटना वापस भेज दिया। पटना पहुंचने के बाद 3 मई तक युवक की बातचीत अपनी पत्नी से होती रही।
इसके बाद युवक की पत्नी का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इस दौरान युवक ने अपने दोस्त और पत्नी की बुआ से भी बात किया। लेकिन उसका पता नहींचला। बाद में युवक गुजरात से पटना पहुंचा। जहां काफी छानबीन करने के बाद उन्हें पता चला कि वह कटिहार के पवई के रहने वाले अब्दुल राजा के साथ उनके घर ले गया है। जानकारी मिलने के बाद अपनी पत्नी को ढूंढने पवई पहुंचा। लेकिन उन्हें उनकी पत्नी वहां नहीं मिली। बाद में युवक ने एसपी जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर अपनी समस्या बताएं। जहां युवक की बात सुनकर एसपी के द्वारा उनकी पत्नी को ढूंढने को लेकर आश्वासन दिया गया।